सीएम योगी ने एक बार फिर मुस्लिम और होली रंग विवाद पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रंग किसी का अस्तित्व खराब नहीं करता।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर मुस्लिम और होली रंग विवाद पर बड़ा बयान दिया है। मुसलमानों के होली खेलने से बचने पर योगी ने कहा कि मुसलमान हिंदुओं से ज्यादा रंगीन कपड़े पहनते हैं, फिर रंग से इतना परहेज क्यों? समाचार एजेंसी एएनआई के एक पॉडकास्ट में सीएम योगी ने कहा कि समाज में सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए और हिंदू भी ऐसा करते हैं। क्या मुहर्रम के दौरान झंडे का साया हिंदू के घर पर नहीं पड़ता, क्या इससे हिंदू के घर की अपवित्रता होती है?
सम्भल में मस्जिदों पर तिरपाल लगाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मुहर्रम के दौरान जुलूस निकलते हैं। क्या उनके झंडों का साया किसी हिंदू के घर या मंदिर के पास नहीं पड़ता? क्या इससे किसी हिंदू के घर की अपवित्रता होती है? ऐसे निर्देश दिए गए हैं कि किसी को भी रंग न लगाया जाए जो नहीं चाहता… क्या मुसलमान रंगीन कपड़े नहीं पहनते? फिर रंग से बचने का क्या कारण है? ये दोहरा मानक क्यों है?…”