नोएडा के मशहूर मॉल गार्डन गैलेरिया स्थित बार में डांस कर रही लड़कियों से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने आए लोगों से भी आरोपियों ने बदसलूकी की। साथ ही मॉल से बाहर निकलवाने की धमकी भी दी। हालांकि मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली से पार्टी करने नोएडा आए थे।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि 28 मार्च को वह अपनी दो सहेलियों के साथ गार्डन गैलेरिया मॉल में पार्टी करने गई थी। जब वे तीनों डांस कर रही थीं, तभी तीन लोग आए और शिकायतकर्ता की सहेली से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने के बावजूद आरोपी नहीं रुके और छेड़छाड़ करते रहे। तीनों आरोपी शराब के नशे में लड़कियों के साथ डांस करने की जिद कर रहे थे। मना करने पर आरोपी ने लड़कियों को धक्का दिया और गलत तरीके से छूने लगा।
नोएडा के मशहूर मॉल गार्डन गैलेरिया स्थित बार में डांस कर रही लड़कियों से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने आए लोगों से भी आरोपियों ने बदसलूकी की। साथ ही मॉल से बाहर निकलवाने की
नशे में धुत युवकों ने उन्हें अगवा करवाने की धमकी दी
जब लड़कियों का धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने मैनेजर से शिकायत की। मैनेजर तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़कियों को परेशान कर रहे युवकों को वहां से चले जाने को कहा। बताया जा रहा है कि मॉल से निकलते समय दीपांजन घोष नाम के आरोपी ने शिकायतकर्ता की सहेली के कंधे पर मारा और धमकी दी कि अगर वे मॉल से बाहर निकलीं तो उनका अपहरण करवा देंगे। डर के कारण लड़कियां डर गईं और काफी देर तक मॉल से बाहर नहीं निकलीं। इस दौरान संबंधित थाने की पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।
गार्डन गैलेरिया मॉल में पहले भी हो चुकी है छेड़छाड़
पुलिस मॉल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उनका दावा है कि प्राथमिक जांच में छेड़छाड़ का कोई सबूत नहीं मिला है। कई अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक लड़कियों से बदसलूकी करने वाले आरोपी एक निजी कंपनी में काम करते हैं और रोजाना गार्डन गैलेरिया में शराब पीने आते रहते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में भी पार्टी करने आई एक लड़की से उसकी ही कंपनी के मैनेजर ने छेड़छाड़ की थी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
गार्डन गैलेरिया मॉल में हो चुकी है हत्या
साल 2022 में 25 अप्रैल की देर रात लॉस्ट लेमन बार में बृजेश राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पार्टी के दौरान बाउंसरों से झड़प के बाद युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसकी सीसीटीवी फुटेज आने के बाद कार्रवाई की गई और बार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। साथ ही बार में सुरक्षा के तौर पर लगे बाउंसरों को हटा दिया गया। इसके बाद भी मॉल में मारपीट के मामले थम नहीं रहे हैं।